देश-विदेश

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी; स्वस्थ होने के आंकड़ों में निरंतर वृद्धि

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में 9,110 नए रोगी सामने आये हैं। दैनिक मरीज़ों की घटती संख्या और बढ़ती रिकवरी दर ने सक्रिय मामलों की संख्या में निरंतर गिरावट सुनिश्चित की है।

देश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 1.43 लाख (1,43,625) है, जो कुल सकारात्मक मामलों का सिर्फ 1.32 फीसदी है।

अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1.05 करोड़ (1,05,48,521) तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 14,016 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दी गई है। स्वस्थ होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आज संख्या 1,04,04,896 पर आंकी गई है।

कोविड से स्वस्थ होने वालों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि के साथ, भारत की रिकवरी दर 97.25% तक पहुंच गई है, जो विश्व स्तर पर उच्चतम है। ब्रिटेन, अमरीका, इटली, रूस, ब्राजील और जर्मनी में ठीक होने की दर भारत की तुलना में काफी कम है।

भारत में कोविड से होने वाली दैनिक मौतों का औसत भी  तेजी से घट रहा है। जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में यह संख्या प्रतिदिन की मृत्यु के उच्च स्तर 211 पर थी, जबकि फरवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में औसत दैनिक मृत्यु घटकर 96 हो गई। इस प्रकार 55% की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत में कोविड से होने वाली मृत्यु दर (सीएफआर) दुनिया में सबसे कम 1.43% है। जबकि वैश्विक औसत 2.18% है।

देशव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभ्यास के तहत 9 फरवरी, 2021 के सुबह 8:00 बजे तक लगभग 62.6 लाख (62,59,008) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

इनमें से 5,482,102 स्वास्थ्य कर्मचारी और 7,76,906 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता हैं।

टीकाकरण अभियान के 24 दिनों के दौरान 10,269 सत्रों में 4,46,646 लोगों (1,60,710 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 2,85,936 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं) को टीका लगाया गया था। अब तक 1,26,756 सत्र आयोजित किए गए हैं।

क्रम संख्या राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3,397
2 आंध्र प्रदेश 3,14,316
3 अरुणाचल प्रदेश 13,479
4 असम 99,889
5 बिहार 3,97,555
6 चंडीगढ़ 6,027
7 छत्तीसगढ़ 1,84,733
8 दादरा और नगर हवेली 1,550
9 दमन और दीव 745
10 दिल्ली 1,19,329
11 गोवा 8,352
12 गुजरात 5,05,960
13 हरियाणा 1,69,055
14 हिमाचल प्रदेश 58,031
15 जम्मू और कश्मीर 61,035
16 झारखंड 1,24,505
17 कर्नाटक 4,15,403
18 केरल 3,07,998
19 लद्दाख 2,234
20 लक्षद्वीप 868
21 मध्य प्रदेश 3,79,251
22 महाराष्ट्र 5,12,476
23 मणिपुर 9,989
24 मेघालय 7,662
25 मिजोरम 10,937
26 नागालैंड 4,973
27 ओडिशा 3,15,725
28 पुद्दुचेरी 3,881
29 पंजाब 82,127
30 राजस्थान 82,127
31 सिक्किम 6,007
32 तमिलनाडु 1,75,027
33 तेलंगाना 2,29,027
34 त्रिपुरा 45,674
35 उत्तर प्रदेश 6,73,542
36 उत्तराखंड 79,283
37 पश्चिम बंगाल 3,77,608
38 विविध 63,510
कुल 62,59,008

ठीक हुए नए मरीज़ों में से 81.2 % रोगी 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से हैं।

केरल ने 5,959 नए स्वस्थ हुए मरीज़ों के साथ ही एक दिन की अधिकतम रिकवरी दर्ज की है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3,423 लोग ठीक हुए और इसके बाद बिहार में कोरोना से उबरने वालों की संख्या 550 रही।

बीते 24 घंटे में 9,110 नए रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मामलों का 81.39 % केवल 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है।

केरल में कल सबसे अधिक 3,742 नए मरीज़ सामने आये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,216 रोगी मिले, जबकि तमिलनाडु में 464 कोविड मरीज़ों की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटों में 78 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 4 दिनों से 100 से कम मौतें हुई हैं। पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नई मौतों का प्रतिशत 64.1 है। केरल में अधिकतम 16 मौते हुईं। महाराष्ट्र में औसतन रोजाना 15 मौतें होती हैं, जबकि पंजाब में 11 मौतें हुई हैं।

Related Articles

Back to top button