देश-विदेशसेहत

भारत में 1.32 लाख दैनिक नये मामले सामने आए

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.32 लाख नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की संख्या 1,32,788 थी।

लगातार छठे दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 17,93,645 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,01,875 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 6.34 प्रतिशत है।

साथ ही लगातार 20वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,31,456 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 98,668 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,61,79,085 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,31,456 लोग स्वस्थ हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 92.48 प्रतिशत हो गयी है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,19,773 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 35 करोड़ से ज्यादा (35,00,57,330) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 8.21 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 6.57 प्रतिशत हो गया। यह लगातार नौ दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 21.85 करोड़ से ज्यादा गयी।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 30,91,543 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 21,85,46,667 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एससीडब्ल्यू पहली खुराक 98,99,574
दूसरी खुराक 68,03,865
एएफडब्ल्यू पहली खुराक 1,57,63,082
दूसरी खुराक 85,56,719
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 2,13,73,965
दूसरी खुराक 39,443
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 6,72,19,095
दूसरी खुराक 1,08,65,046
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 5,91,55,780
दूसरी खुराक 1,88,70,098
कुल 21,85,46,667

Related Articles

Back to top button