देश-विदेश

झारखंड सरकार का फैसला, इन इलाकों में 30 सितंबर तक जारी रहेंगे लॉकडाउन के प्रतिबंध

कोरोना महामारी के बीच झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार से लॉकडाउन से संबंधित पाबंदियों को 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में झारखण्ड सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अनलॉक के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ट्वीट करके दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, झारखण्ड सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अनलॉक के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी लोगों से मेरी अपील है सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें एवं मुंह पर मास्क का उपयोग अवश्य करें। आपस में दूरी बनाएं, मगर दिलों को जोड़े रखें।’

नई गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। मगर कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार ने सारी आर्थिक गतिविधियां को शुरू करने की अनुमति दे दी है। गाइडलाइन के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी आर्थिक गतिविधियां संचालित होगी। लेकिन कंटेनमेंट जोन के अंदर कुछ चीजों पर पहले की तरह पाबंदियां रहेंगी। बता दें कि सर्वाच्च न्यायालय के आदेश से जिन धर्मिक स्थलों में सीमित संख्या में दर्शन की छूट दी गई है, वह जारी रहेगी। अमर उजाला

Related Articles

Back to top button