Monday , August 17 2026

Jio के 189 रुपये वाले प्लान ने करोड़ों यूजर्स को दी राहत, सस्ते दाम में मिल रहे हैं सारे फायदे

जियो कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करता है, जो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत कई फायदे देते हैं। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता प्लान जोड़ा है।यह प्लान मात्र 189 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे लाभ प्रदान करता है। यह प्रीपेड प्लान एयरटेल और वोडाफोन के 200 रुपये से कम वाले प्लान के लिए एक बड़ी चुनौती है।रिलायंस जियो की वेबसाइट के अनुसार, इस प्लान की कीमत 189 रुपये है और इसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है।यूजर्स को देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को 300 एसएमएस भी मिलते हैं।हर जियो रिचार्ज प्लान की तरह, यह वैल्यू प्लान भी यूज़र्स को ओटीटी ऐप्स का एक्सेस देता है। यूज़र्स को जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का भी एक्सेस मिलेगा। जियो ने यह प्लान वैल्यू यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम खर्च में अपने सिम को पूरे महीने एक्टिव रखना चाहते हैं।एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 2GB डेटा मिलता है। यह एयरटेल प्रीपेड प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो अपने नंबर को सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें कॉलिंग के साथ-साथ थोड़ा डेटा भी चाहिए होता है। इस प्लान में यूज़र्स को 300 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा, एयरटेल यूज़र्स को 17,500 रुपये की कीमत वाला Perplexity AI का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।