उत्तर प्रदेश

स्थानीय निकायों को स्वालम्बी तथा आर्थिक रूप से निर्भर होने की आवश्यकता है: मंत्री आशुतोष टण्डन

लखनऊ: स्थानीय निकायों को स्वालम्बी तथा आर्थिक रूप से निर्भर होने की आवश्यकता है।  राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि स्थानीय निकायों की आय बढे़, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना है, जैसे ही स्थानीय निकायों की आय बढे़गी हमारी समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

ये विचार प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन ने आज यहां राजधानी स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोक नाथ हाल में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ लखनऊ के दो दिवसीय अधिवेशन के शुभारम्भ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि हम जनता के ऊपर कर नहीं  बढ़ा सकते परन्तु जो कर नहीं दे रहे हैं उन्हें इसके दायरे में ला सकते है। जिससे निकायों अधिक से अधिक जनहितकारी कार्यो को किया जा सकता है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय, नगर निगम व पार्षद मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करे,ं जिससे प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके। इस अवसर पर कर्मचारियों ने मंत्री जी को मांगपत्र भी सौंपा। जिस पर उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा तथा स्थानीय निकायों को और बेहतर बनाया जायेगा।

इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री श्री महेेश गुप्ता, लखनऊ नगर मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया स्थानीय निकाय, नगर निगम एवं जलकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button