उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 24 जनपदों में मक्का खरीद शुरू

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मक्का खरीद शुरू कर दी गयी है। इस वर्ष मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू-1870 प्रति कुं0 निर्धारित किया गया है। मक्का क्रय अवधि 15 अक्टूबर 2021 से 15 दिसम्बर, 2021 निर्धारित की गयी है। मक्का की खरीद 24 जनपदों यथा- बुलन्दशहर, हापुड़, बदायूॅ, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रूखाबाद, इटावा, औरैया, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, जौनपुर, देवरिया, सोनभद्र एवं ललितपुर में की जायेगी।
इस संबंध में मक्का क्रय नीति जारी कर दी गयी है, जिसके अनुसार प्रदेश के लिए 50 हजार मी0 टन मक्का क्रय का कार्यकारी लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है तथा खरीद हेतु 100 क्रय केन्द्र खोला जाना प्रस्तावित है। मक्का की बिक्री हेतुु खाद्य विभाग के पोर्टल ूूूण्बिेण्नचण्हवअण्पद पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button