देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 158.04 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 80 लाख के निकट (79,91,230) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 158.04 करोड़ (1,58,04,41,770) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,69,76,817 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहलीखुराक 1,03,90,491
दूसरी खुराक 97,85,938
प्रीकॉशन खुराक 19,92,671

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 1,83,89,252
दूसरी खुराक 1,70,67,978
प्रीकॉशन खुराक 16,85,446
  15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,59,30,929

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 52,70,37,267
दूसरी खुराक 37,23,42,067

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 19,78,94,832
दूसरी खुराक 16,19,28,196

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 12,32,93,789
दूसरी खुराक 10,12,96,621
प्रीकॉशन खुराक 14,06,293
    प्रीकॉशन खुराक 50,84,410
कुल 1,58,04,41,770

पिछले 24 घंटों में 1,57,421 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,53,94,882 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 94.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 2,38,018 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 17,36,628 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.62 प्रतिशत हैं।देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,49,143 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 70.54 करोड़ (70,54,11,425) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 14.92 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 14.43 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button