देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 165.04 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 56 लाख से अधिक (56,72,766) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 165.04 करोड़ (1,65,04,87,260) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,80,50,126 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहलीखुराक 1,03,94,504
दूसरी खुराक 98,51,506
प्रीकॉशन खुराक 31,80,245

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 1,83,94,187
दूसरी खुराक 1,72,01,841
प्रीकॉशन खुराक 34,95,155
  15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 4,50,05,663

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 53,87,78,260
दूसरी खुराक 39,97,30,894

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 19,98,71,411
दूसरी खुराक 16,97,87,806

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 12,45,81,342
दूसरी खुराक 10,58,53,403
प्रीकॉशन खुराक 43,61,043
    प्रीकॉशन खुराक 1,10,36,443
कुल 1,65,04,87,260

पिछले 24 घंटों में 3,35,939 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,83,60,710 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.89 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 2,35,532 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 20,04,333 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.91 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,59,434 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 72.57 करोड़ (72,57,74,705) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.89 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 13.39 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button