मनोरंजन

आईपीएल ट्रॉफी को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी

रिलायंस कपंनी के मालिक मुकेश आंबानी की पत्नी नीता अंबानी इन दिनों बेहद खुश हैं। इस खुशी के कारण है मुंबई इंडियंस के नाम हुई इस बार की आईपीएल ट्रॉफी। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं। ये मुंबई का चौथा आईपीएल खिताब रहा। ये टीम नीता अंबानी की थी जो इस बार जीत गई है। बीते रवीवार से अंबानी परिवार के घर पर जश्न का माहौल है।

https://www.instagram.com/p/BxdAubCnh47/?utm_source=ig_embed

ऐसे में बीती शाम नीता अंबानी आईपीएल ट्रॉफी को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंनें भगवान के दर्शन किए। इस खुशी को नीता ने भगवान के साथ बांटा है सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। नीता ने यहां ट्रॉफी एक छोटे बच्चे के हाथ में दी और गणेश पूजा की।

बीतें दिनों एक और वीडियो सामने आया था मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नीता अंबानी ट्रॉफी के साथ मंदिर में पहुंचती हैं। नीता ने भगवान के चरणों के पास ट्रॉफी को रखा और दोनों हाथों को जोड़ पूजा शुरू कर दी। हालांकि ये वीडियो नीता के घर वाले मंदिर का था। राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ की ट्रॉफी की पूजा। बता दें कि सोमवार को अंबानी हाउस में एक शानदार पार्टी हुई जिसमे सभी मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/Bxd3gT4nL1R/?utm_source=ig_embed

हाल ही में गौरी खान ने अंबानी रेजिडेंस एंटीलिया को डिजाइन किया और उनका ये एक्सपीरियंस बेहद खास रहा। इस बात की जानकारी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके दी हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि एंटीलिया की इस जगह काम करने का शानदार अनुभव रहा। ये निश्चित रूप से हमारे टॉप प्रोजेक्ट में से एक रहा।

नीता और डिजाइन के लिए उनकी गहरी रुचि के साथ काम करना सही में इंस्पायरिंग रहा। इसके साथ उन्होंने अपनी कंपनी गौरी खान डिजाइन्स, एंटीलिया, बार लाउंज जैसे हैशटैग लगाए। बता दें कि मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया एशिया का सबसे महंगा घर है। आपको बता दें कि अंबानी का घर एंटीलिया बहुत फेमस है। ये भारत में पहला और दुनिया में दूसरा सबसे महंगा घर है। एंटीलिया साउथ मुंबई में है, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने 20 अरबपतियों के घरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें एंटीलिया पहले नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button