देश-विदेशसेहत

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, संख्‍या और घटकर 3.08 लाख तक आई

पिछले कुछ सप्‍ताहों से लगातार गिरावट का रुझान जारी रहा है और भारत के सक्रिय मामले कुल सक्रिय मामलों के 3.09 प्रतिशत तक रह गए हैं।

भारत ने पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक दैनिक रिकवरी दर्ज कराई है। दैनिक मामलों की तुलना में अधिक दैनिक रिकवरी के रुझान से भारत के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है जो वर्तमान में 3,08,751 है।

पिछले 24 घंटों में देश में जहां 25,152 व्‍यक्ति कोविड संक्रमित पाए गए, वहीं इस अवधि के दौरान 29,885 नई रिकवरी दर्ज की गई। दैनिक सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट का रुख देखा जा रहा है। इससे पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 5,080की शुद्ध गिरावट आई है।

      घटते सक्रिय मामलों ने सुनिश्चित किया है कि भारत में प्रति‍ मिलियन आबादी सक्रिय मामले (223) विश्‍व में सबसे कम हैं।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.24.50 AM.jpeg

भारत ने वैश्विक महामारी के विरुद्ध अपनी लड़ाई में एक और उल्‍लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 16 करोड़ के पार हो गई है।

      पिछले 24 घंटों में 11,71,868 नमूनों की जांच की गई जिससे भारत में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 16,00,90,514 तक हो गई है। भारत में दैनिक जांच क्षमता बढ़कर 15 लाख हो गई है।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.20.31 AM (1).jpeg

      निरंतर आधार पर व्‍यापक जांच का परिणाम पॉजिटिविटी दर में कमी आने के रूप में आया है। आज की तारीख तक संचयी पॉजिटिविटी दर 6.25 है।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.21.30 AM.jpeg

      15 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की पॉजिटिविटी दर राष्‍ट्रीय औसत की तुलना में कम है।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.27.02 AM.jpeg

      रिकवर हो चुके कुल मामलों की संख्‍या आज 95.5लाख (95,50,712) को पार कर गई। रिकवरी दर सुधर कर 95.46 प्रतिशत हो गई जो दुनियाभर में सबसे अधिक है। रिकवर हो चुके मामलों तथा सक्रिय मामलों के बीच अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 92,41,961 है।

      34 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.31.42 AM.jpeg

      रिकवर हो चुके नए मामलों में 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेश का योगदान 74.97 प्रतिशत है।

      केरल में कोविड से 4701 व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ हुए। महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल ने क्रमश: 4467 और 2729 नई रिकवरी दर्ज की।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.20.15 AM.jpeg

      10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने नए मामलों में 73.58 प्रतिशत का योगदान दिया है।

      केरल ने पिछले 24 घंटों में 5456 मामले दर्ज किए। पश्चिम बंगाल में 2239 नए मामले दर्ज किए जबकि महाराष्‍ट्र में कल 1960 दैनिक मामले दर्ज किए।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.14.15 AM.jpeg

      मृत्‍यु के 347 मामलों के 78.96 प्रतिशत पिछले 24 घंटों में 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से दर्ज किए गए हैं।

      महाराष्‍ट्र ने 75 मौतों के साथ सबसे अधिक नई दैनिक मौतें दर्ज की हैं। पश्चिम बंगाल में भी 42 मौतें हुईं।

WhatsApp Image 2020-12-19 at 10.15.16 AM.jpeg

Related Articles

Back to top button