उत्तर प्रदेश

विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर पात्र दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये

लखनऊ  ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवदेन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक व्यक्तियों व संस्थाओं के राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन जिलाधिकारी की संस्तुति से आगामी 15 जुलाई, 2022 तक निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कक्ष संख्या-1010, दसम् तल, इन्दिरा भवन, अशोक मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ में प्राप्त किये जायेंगे।
यह जानकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक, श्री सत्य प्रकाश पटेल ने देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों एवं निःशक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं एवं उनके सेवायोजकों से विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली को प्रेषित किये जाने हेतु आमंत्रित किये जाते हैं।

Related Articles

Back to top button