उत्तराखंड समाचार

वरिष्ठ नेता स्वर्गीय उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्बोधित करते हुएः सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून: रेसकोर्स स्थिति बन्नू स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्व. उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उन्हें जुझारू व संघर्षशील व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वे लगातार राजनीति के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे भाजपा के साथ ही व्यापारी वर्ग के लिए भी वे सदैव सक्रियता से कार्यरत रहे। उनका इस तरह असमय अचानक चला जाना दुःखद है। उन्होंने बिमारी के दौरान भी संघर्ष किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने उनके निधन को पार्टी व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से सामाजिक कार्यों में भी कमी आयेगी।

Related Articles

Back to top button