देश-विदेश

प्रह्लाद सिंह पटेल ने आईटीएम 2019 की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में इंडिया टूरिज्म मार्ट (आईटीएम) 2019 की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पर्यटन मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ एसोसियेशंस इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी (फेथ) ने संयुक्त रूप से इस मार्ट का आयोजन किया। दूसरे आईटीएम में 51 देशों से 240 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि और देश भर के 160 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं।

20190924101747_IMG_0038-1800x1200.JPG

प्रदर्शनी के दौरे पर श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सभी प्रदर्शकों को बधाई दी। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शकों के प्रयासों की सराहना की। श्री पटेल ने कहा कि विदेश से आए अपने समकक्षों के साथ बातचीत और व्यापार के संबंध में  व्यापार और सत्कार सेवा प्रदाताओं के लिए यह एक बड़ा मंच है।

20190924102312_IMG_0062-1800x1200.JPG

उल्लेखनीय है कि ‘फेथ’ देश के व्यापार और सत्कार संघों का प्रमुक संगठन है। इसका उद्देश्य देश के पर्यटन स्थलों और उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश करना है।

इस अवसर पर पर्यटन सचिव श्री योगेन्द्र त्रिपाठी, पर्यटन महानिदेशक श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, ‘फेथ’ के अध्यक्ष श्री नकुल आनंद, आईटीएम-2019 के अध्यक्ष श्री सुभाष गोयल और पर्यटन मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button