देश-विदेश

रोजाना स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि: पिछले 24 घंटों में 20,333 स्वास्थ

नई दिल्ली: कोविड​​-19 की तैयारियों पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आज राज्यों / संघ शासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव द्वारा आयोजित की गई।

कोविड-19 रोगियों की ठीक होने की दर 60 प्रतिशत को पार कर गई है। यह आज 60.73 प्रतिशत है।

कोविड​​-19 मामलों के प्रारंभ में पता लगने और समय पर नैदानिक ​​प्रबंध के परिणामस्वरूप रोजाना स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की संख्‍या में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, 20,033कोविड-19 रोगियों के ठीक होने के साथ ठीक होने वालों की संख्‍या में तेजी से वृद्धि देखी गई, जिसके बाद संचयी आंकड़ा 3,79,891 पर पहुंच गया है।

वर्तमान में, 2,27,439 सक्रिय मामले हैं और सभी चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सरकार के सभी स्तरों पर समन्वित प्रयासों के अच्‍छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं, स्‍वस्‍थ होने वाले और सक्रिय मामलों के बीच लगातार अंतर बढ़ रहा है। अब तक, स्‍वस्‍थ होने वाले 1,52,452 मामले हैं जो सक्रिय कोविड-19 मामलों की तुलना में अधिक हैं।

कोविड​​-19 जांच और राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों द्वारा व्यापक परीक्षण की सुविधा के लिए सभी बाधाओं को दूर करने के लिए हाल ही में विभिन्न उपायों के साथ “जांच, खोज, इलाज” रणनीति के अनुसार, हर दिन जांचे गए नमूनों में लगातार वृद्धि हुई है। अब तक 93 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,41,576 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल जांचे गए नमूनों की संख्या 92,97,749 है।

देश में परीक्षण प्रयोगशालाओं के लगातार बढ़ते नेटवर्क के कारण यह संभव हुआ है। सरकारी क्षेत्र में 775 प्रयोगशालाओं और 299 निजी प्रयोगशालाओं के साथ, आज 1074 प्रयोगशालाएँ हैं। इसमें शामिल है:

  • रियल टाइम आरटी पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालाएं : 579 (सरकारी: 366 + निजी: 213)
  • ट्रूनेट आधारित जांच प्रयोगशालाएं : 405 (सरकारी: 376 + निजी: 29)
  • सीबीएनएएटी आधारितजांच प्रयोगशालाएं : 90 (सरकारी: 33 + निजी: 57)

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बहुत मामूली/ पूर्व-लक्षण / स्पर्शोन्मुख कोविड-19 मामलों में घर में आइसलेशन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश 10 मई, 2020 को जारी दिशा-निर्देशों के स्‍थान पर जारी किए गए हैं। संशोधित दिशानिर्देशों का विवरण इस प्रकार देखा जा सकता है:https://www.mohfw.gov.in/pdf/RevisedHomeIsolationGuidelines.pdf

कोविड-19 संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी, दिशा-निर्देश और सलाह के लिए नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIAदेखें

कोविड-19 संबंधी तकनीकी प्रश्न इस पर technicalquery.covid19@gov.in और अन्‍य सवाल ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 के बारे में किसी भी सवाल के लिए, कृपया स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के हेल्‍पलाइन नम्‍बर : +91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर सम्‍पर्क करें। कोविड-19 पर राज्‍यों/संघ शासित प्रदेशों के हेल्‍पलाइन नम्‍बरों की सूची इस पर उपलब्‍ध है https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf .

Related Articles

Back to top button