उत्तराखंड समाचार

त्यूनी प्लासू की 72 मेगावाॅट तथा आराकोट त्यूनी की 81 मेगावाॅट जल विद्युत परियोजना की समीक्षा करते हुएः सीएम

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72 मेगावाट की त्यूनी प्लासू तथा 81 मेगावाट की आराकोट त्यूनी जल विद्युत परियोजना की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों के शीघ्र  निराकरण के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज तथा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ इन परियोजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लम्बित परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जाना राज्य हित में है। उन्होंने इसके लिये शासन स्तर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ भी वार्ता की बात कही है।

सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने इन योजनाओं को राज्य हित में बताते हुए इनकी स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता श्री एन.के.यादव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन परियोजनाओं की डी0पी0आर0 तैयार करने की कार्यवाही गतिमान है। ये योजनाये रन आफ द रीवर बनेगी। योजनाओं के लिये वित्तीय सहायता पावर फाइनेंस कारपोरेशन द्वारा सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को डाम बनाने के साथ ही जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने इन योजनाओं के निर्माण हेतु उत्तराखण्ड परियेजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड को सहयोगी बनाने का भी अनुरोध किया।

Related Articles

Back to top button