उत्तर प्रदेश

अभी तक लगभग 8.5 लाख नये कार्ड बन चुके हैं: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर ड्राई रन का फाइनल अभियान 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा, जिससे किसी प्रकार की कमी को पहले से ही दूर कर लिया जायेगा। उन्हांेने बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए आवश्यक है कि सभी लोग सावधानी बरतें, मास्क का निरन्तर उपयोग करें, हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचंे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से 17.66 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है अथवा उनका कोविड टेस्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए की जा रही काॅन्ट्रेक्ट टेªसिंग की सराहना की है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतिदिन टीम-11 की समीक्षा कर कोविड नियंत्रण के कदम उठाये जाने से प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि कल 10 जनवरी, 2021 को मुख्यमंत्री जी द्वारा फर्रूखाबाद के संकिसा पीएचसी से, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का शुभारम्भ करेंगे।
श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं उनकों भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 04 साल में 04 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों द्वारा विस्तृत विभागवार एवं जनपदवार कार्य-योजना बनायी जा रही है। प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सृजित रोजगार, स्वरोजगार के सम्बन्ध में विस्तृत संख्या सहित कार्य-योजना को मूर्तरूप देकर युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के लिये सक्षम बनाया जायेगा। इसी क्रम में बैंकों से समन्वय किया जा रहा है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक लगभग 6.97 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को 21,682 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील, पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाईयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 14 मई, 2020 के पश्चात 11.35 लाख एमएसएमई इकाईयों को बैंकों द्वारा 32,700 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है।
श्री सहगल ने बताया कि किसान कल्याण मिशन विकास खण्डों में चलाया जा रहा है। किसान कल्याण मिशन सभी विकास खण्डों में चलाया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में 06 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया गया है। अब 13 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों तथा 21 जनवरी, 2021 में शेष विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया जायेगा। किसान कल्याण मिशन में किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 562.70 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। प्रदेश में प्रथम बार मक्का की खरीद की जा रही है। अभी तक 9,51,290.70 कु0 मक्का किसानों से खरीदा गया है। अभी तक 6000 कु0 मूंगफली किसानों से खरीदी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए कटिबद्ध है और उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है।  मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश दिये है कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी स्वयं अथवा अधीनस्थ अधिकारी धान, मक्का तथा मूंगफली क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। किसानों को धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
श्री सहगल ने बताया कि महाराष्ट्र के भण्डारा जिले में सरकारी अस्पताल की दुर्घटना को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी के सभी प्रबंध मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि समस्त सरकारी, निजी अस्पतालों अथवा भीड़भाड़ वाले स्थान जहां ज्यादा लोग एकत्र रहते हैं वहां पर फायर सेफ्टी के सम्बंध में की गयी व्यवस्था का सत्यापन किया जाय। यह भी सुनिश्चित कराया जाय कि सभी अस्पतालों, मेडिकल काॅलेजों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि में फायर सेफ्टी से सम्बंधित उपकरण हों और इसको चलाने वाले आॅपरेटर भी उपलब्ध हों।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,44,628 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,51,78,712 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें लगभग 42 प्रतिशत से अधिक जांचें आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 646 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 11,221 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 4,260 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,054 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.67 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,72,773 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,81,856 क्षेत्रों में 5,04,530 टीम दिवस के माध्यम से 3,11,77,602 घरों के 15,15,67,792 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,196 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश के 1500 केन्द्रों पर ड्राई रन का फाइनल अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रारम्भ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा फर्रूखाबाद के संकिसा पीएचसी से, स्वास्थ्य मंत्री संत कबीरनगर से तथा प्रभारी मंत्री अपने प्रभार जनपद से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर, 2020 से आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं। अभी तक लगभग 8.5 लाख नये कार्ड बन चुके हैं। 3.10 लाख ऐसे परिवार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है जिनके परिवार में किसी का भी गोल्डन कार्ड नहीं बना था। उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

Related Articles

Back to top button