उत्तर प्रदेश

प्रदेश को मिलेगी 1,10,154 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग उ0प्र0 द्वारा झूलेलाल वाटिका गोमती तट लखनऊ में 07 मार्च, 2019 को प्रदेश के समस्त संसदीय क्षेत्रों की 1,10,154 करोड़ की लागत की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 5972 किमी लम्बे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जा सकेगा। श्री मौर्य ने कहा कि इन 80 परियोजनाओं में से 10 का लोकार्पण होगा, जबकि 70 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं में से 30 परियोजनायें लोक निर्माण विभाग के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जबकि शेष 50 परियोजनायें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है। श्री मौर्य ने बताया कि 01 मार्च 2019 को 510 अनजुड़ी बसावटों को संतृप्त करने हेतु 617 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास प्रत्येक जनपद में किया जा चुका है और द्वितीय चरण का शिलान्यास 7 मार्च को झूलेलाल वाटिका लखनऊ से किया जायेगा, जिसके कार्यों कों पूर्ण करने हेतु 404 करोड़ की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी दिन 12 दीर्घ सेतुओं एवं 40 लघु सेतुओं का भी शिलान्यास किया जायेगा इन सेतुओं के निर्माण नाबार्ड योजना के तहत 277 करोड़ रु0 की लागत से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समय बद्धता के साथ जन प्रतिनिधियों की देखरेख में किये जायेंगे। श्री मौर्य ने कहा कि जब सड़कों का विकास होता है, तो अन्य क्षेत्रों में विकास स्वतः होने लगता है। वर्तमान प्रदेश सरकार योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को सरल, सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button