उत्तर प्रदेश

प्रदेश में संक्रमण रोकने के लिए कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाते हुए, सर्विलांस अभियान को तेज किया गया

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कल कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर तथा मुरादाबाद के जिलाधिकारियों से कोविड-19 के उपचार के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त तथा आवश्यक निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि जिन जनपदों में कोविड-19 के प्रतिदिन 100 से अधिक मामले आ रहे हैं अथवा 500 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, उन जनपदों के जिलाधिकारी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के सम्बन्ध में (परीक्षाओं को छोड़कर) स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लें। इसी प्रकार इन जनपदों में रात्रि में आवागमन को नियंत्रित करने के सम्बन्ध में समुचित निर्णय लिया जाए। इसी क्रम में कुछ जनपदों में जिलाधिकारियों ने आवागमन को नियंत्रित करने का निर्णय लिया है। जिसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवश्यक सामग्री जैसे- दवा, खाद्यान्न आदि की सेवायें बाधित न हों।
श्री सहगल ने बताया कि आज फोकस वैक्सीनेशन के तहत मीडिया बंधुओं को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में कोविड नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चल रहा हैं। जिसके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों से संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 19 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल जाना गया है। प्रदेश में संक्रमण रोकने के लिए कोविड टेस्ट की संख्या व सर्विलांस अभियान तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे आज 2,04,878 कोविड-19 के टेस्ट किये गये है। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से अपील है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अवश्य पालन करें, जैसे साबुन-पानी से नियमित हाथ धोते रहे, मास्क लगाये उसके साथ-साथ जो टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है उसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।
श्री सहगल ने बताया कि युवाओं के लिए प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों की रिक्त पदों की भर्तियांे को नियमानुसार ढंग से सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत निजी क्षेत्रों के छोटे उद्योगों में एमएसएमई के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये गये हैं और बैंकों से समन्वय करके नई इकाइयों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में 14.39 लाख इकाइयों को लगभग 50 हजार करोड़ रूपये से अधिक का ऋण वितरण किये गये हैं। इन्हीं इकाइयों से 30 लाख से अधिक निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने बताया कि विगत 04 वर्षों में 55 लाख एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से 1.5 करोड़ रोजगार सृजित किये गये है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा धान की रिकार्ड खरीद की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने हेतु 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि एक नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्र खोलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने जिलाधिकारियों के द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्रों से जोड़कर गेहूं क्रय का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार हो रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहू क्रय अभियान में अब तक 28,403.29 मी0 टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारी गेहूं क्रय केन्द्रों का लगातार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। टेस्टिंग की क्षमता बढ़ायी गयी है। गत एक दिन में कुल 2,04,878 सैम्पल की जांच की गयी।  प्रदेश में अब तक कुल 3,61,47,340 सैम्पल की जांच की गयी है। विभिन्न जनपदों से कोविड-19 के 85,930 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 8,490 नये मामले आये हैं, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक कोविड केस जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर से आये है। प्रदेश में 39,338 कोरोना के एक्टिव मामले में से 22,904 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 770 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,06,063 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,93,343 क्षेत्रों में 5,21,397 टीम दिवस के माध्यम से 3,18,44,028 घरों के 15,44,63,517 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 66,88,260 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 11,79,437 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 78,67,697 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति, मोहल्ला निगरानी समिति को पुनः सक्रिय किया गया है। इन समितियों के माध्यम से संक्रमण वाले प्रदेशों से आने वाले लोगों की पहचान कर, उनसे संक्रमण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों से अपील की गयी है कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझे और घर में ही कुछ दिन व्यतीत करे। संक्रमण का कोई भी लक्षण दिखायी देने पर कोविड-19 की जांच अवश्य कराये। इससे स्वयं को और अपने परिवार को कोविड-19 से सुरक्षित किया जा सकेगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि आज फोकस वैक्सीनेशन के तहत मीडिया बंधुओं को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अगले सप्ताह से सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। कोविड संक्रमण को देखते हुए अत्यधिक सावधान रहना जरूरी है। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। उन्होंने बताया कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। अपने हाथ को साबुन-पानी से निरन्तर धोते रहें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

Related Articles

Back to top button