उत्तराखंड समाचार

विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3025 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 850047: रणवीर प्रसाद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 4.2 मि0मी0 के सापेक्ष 5 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 710.6 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 758.4 मि0मी0 के सापेक्ष 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गंगा नदी बदायूं, शारदा-खीरी, घाघरा-बलिया, तथा क्वानों-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 13 जनपदों में 395 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 64 टीमें तैनाती की गयी है, 6431 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1310 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 57551 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 343473 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 634578 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 286163.58 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 266868 ली0, ओ0आर0एस0 के 269712 पैकेट तथा क्लोरीन के 2800814 टेबलेट वितरित किया गया है। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1327 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1866 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3025 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 850047 है।

Related Articles

Back to top button