उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए किया काम: डा0 दिनेश शर्मा

लखनऊः उत्तर भारतीय लोगों में असीम क्षमता मौजूद है। यहां के लोगों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात व बंगाल  जैसे राज्यों  के विकास में  और वहां उद्योग लगाने में अपना परचम लहराया है। हर प्रदेश के चहुमुखी विकास में उत्तर प्रदेश के लोगों का बडा योगदान रहा है। विदेश में भी उत्तर भारत तथा उत्तर प्रदेश के लोगों ने नाम व मान सम्मान हासिल किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान बना रहना चाहिए। सरकार का मूल मंत्र सुखी मन शिक्षक, तनाव मुक्त विद्यार्थी, गुणवत्ता परक शिक्षा और नकलविहीन परीक्षा है। इन चार मंत्रो के आधार पर सरकार काम कर रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बाते कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद कानून व्यवस्था में तेजी से बडा सुधार आया है।

डा शर्मा ने कहा कि किसी भी घटना के होने पर अब दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि  सेमरा की घटना में कार्रवाई हुई है और गोकशी करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सेवाभाव से प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया है। डा शर्मा ने कहा कि विगत ढाई वर्ष में पूरे प्रदेश में तेजी से विकास कार्य कराए गए हंै। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास की दौड में उत्तर प्रदेश को आगे लाने का काम किया है। अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है। ताज नगरी आगरा में भी विकास की रेल तेजी से दौडी है।

सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास येाजना के तहत आवासहीन लोगों को मकान प्रदान किए गए हैं। इसके तहत वर्ष 2017-18 में 393, वर्ष 18-19 में 7245 तथा 2019-29 में 9979 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। सरकार बनने के बाद लघु और सीमान्त किसानों का 1 लाख रूपए तक का फसली ऋण माफ करने का निर्णय किया गया था। इसके तहत 89714 किसानों का 621 करोड रूपए का फसली ऋण माफ किया गया। केन्द्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना ,जिसमें तीन किश्तों में 2000 रुपए की धनराशि दी जानी थी उसमें 240566 किसानों को प्रथम किश्त  तथा 188556 किसानों को दूसरी किश्त मिल चुकी है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना महिलाओं को धुए से मुक्ति दिलाने की क्रान्तिकारी योजना रही है। इसके तहत 121457 लोगों को गैस का कनेक्शन प्रदान किया गया। खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के पात्र लोगों को 694963 राशन कार्डों का वितरण किया गया। आम नागरिक को बेहतर सुविधाओं के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का काम किया गया। सौभाग्य योजना के तहत 313456 में बिजली कनेक्शन देकर घरों को  अंधेरे से मुक्त किया गया। यह अपने आप में एक रिकार्ड है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर लोगों को चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था के लिए आयुष्मान भारत योजना आरंभ की गई। इस योजना के तहत  66530 कार्ड बनाए गए हैं। इसके तहत गंभीर बीमारी से ग्रसित  6500 लोगों को उपचार की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार एक ऐसी जनहितकारी सरकार है जिसने मकान देने, गैस का कनेक्शन देने, घर घर बिजली पहुचाने, शौचालय निर्माण कराने  तथा फ्री में उपचार की व्यवस्था कराने का काम किया है। रोजगार सृजन की दिशा में भी आगरा में कार्य किए गए हैं। कौशल विकास मिशन के तहत लोगों को हुनरमंद बनाया गया है जिससे भविष्य में उन्हे रोजगार मिल सके। अटल पेंशन योजना में 43519 लोगों को, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 97597 लोगों को, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 143330 लोगों को, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 394975 लोगों को लाभान्वित किया गया है। लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने मिलकर कार्य किया है। स्वच्छता मिशन में 13 निकायों को ओडीएफ घोषित करने का काम किया गया। वर्तमान सरकार पारदर्शी व गरीब हितैषी सरकार है। गरीबों के बच्चों का विवाह अच्छी प्रकार से हो इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 480 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया गया है। आगरा को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराकर 300 करोड की धनराशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां पर सडकों का जाल बुना गया है। आगरा को पर्यटक फ्रेन्डली बनाने की दिशा में भी काम हुआ है।

Related Articles

Back to top button