उत्तर प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,24,673 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 55 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,94,59,893 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 37 लोग तथा अब तक कुल 20,47,380 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 307 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 4,73,441 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,28,11,619 तथा दूसरी डोज 12,62,37,608 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,31,54,714 तथा दूसरी डोज 82,55,930 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 26,59,265 दी गयी। कल तक 25,36,533 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,56,55,669 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button