मनोरंजन

इस एक्टर ने उठाया सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी का खर्च, डॉक्टर्स से कही थी ये बात

मुंबई: इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य पर जब भी कोई विपत्ति आती है, तो सबसे पहले सलमान खान (Salman Khan) मदद के लिए आगे आते हैं। हाल में ही एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। उस वक्त सलमान खान ने खुद डॉक्टर्स को मैसेज करके सुनील ग्रोवर का खास ख्याल रखने को कहा था।

जानकारी के मुताबिक सुनील ग्रोवर , सलमान खान के बेहद करीबी हैं। दोनों ने ‘भारत’ फिल्म में साथ काम भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सलमान खान ने डॉक्टर्स को पर्सनली बोला था कि वो गुत्थी यानी सुनील की अच्छे से देखभाल करें। अस्पताल में रहने के दौरान उन्होंने सुनील के स्वास्थ पर कड़ी नजर रखी। अभिनेता ने बीइंग ह्यूमन के साथ काम करने वाले डॉक्टरों की अपनी टीम से सुनील ग्रोवर की हेल्थ पर नजर रखने को कहा था। हालांकि, सुनील ग्रोवर अब ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी सुनील को लेकर चिंतित थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘सुनील की सर्जरी की बात सुनकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड था, मैं उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हूं। मैंने उन्हें मैसेज भी किया था। हालांकि, वे कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं तो उनका रिप्लाई नहीं आया। वह आराम कर रहे हैं। मैं उम्मीद भी नहीं कर रहा हूं कि वह रिप्लाई करें, क्योंकि इस समय उन्हें केवल आराम की ही जरूरत है। बहुत यंग एज में उनकी बायपास सर्जरी हुई है, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’

बता दें कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 3 फरवरी को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। एक्टर-कॉमेडियन की बाईपास सर्जरी हुई है, जिसके बाद से वह घर में आराम कर रहे हैं। अब फैंस उनके स्वस्थ होने की खबर सुनकर काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button