उत्तर प्रदेश

इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगरा, लखीमपुर खीरी तथा मुजफ्फरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।

Related Articles

Back to top button