खेल

टोक्यो अलंपिक में मेडल जीतने वाले बनेंगे करोड़पति, हरियाणा सरकार Gold Medal जीतने वालों को देगी 6 करोड़ रुपये

आज से ठीक एक महीने बाद जापान की राजधानी टोक्यो में अलंपिक गेम्स (Tokyo Olympics) का शुभारंभ होगा। सभी राज्य अपने खिलाड़ियों को ओलंपिक गोम्स में मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर सरकार ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 6 करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही मेडल जीतने वाले खिलाडियों को राज्य सरकार सरकारी नौकरी भी देगी। हरियाणा सरकार ने बुधवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 4 करोड़ रूपये और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलीड़ियों को 2.50 करोड़ रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह कहा कि टोक्यो ओलंपिक में इस बार देशभर के 121 खिलाड़ी जाएंगे। इन 121 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। ओलंपिक में राज्य का अब तक का सबसे बड़ा दल है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपए तैयारीके लिए दिए गए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी, जिससे युवा खेलों के प्रति प्रोत्साहित हों। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को शिक्षा और अन्य विभागों में भी प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button