देश-विदेशसेहत

भारत में कोविड-19की कुल टीकाकरण कवरेज 68.46 करोड़ से अधिक

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 71,61,760 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.46 करोड़ (68,46,69,521) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,39,683 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 1,03,60,742
दूसरी खुराक 84,73,611

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक 1,83,29,504
दूसरी खुराक 1,35,42,999

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक 27,04,12,926
दूसरी खुराक 3,36,97,606

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक 13,60,64,549
दूसरी खुराक 5,77,46,049

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक 8,93,79,209
दूसरी खुराक 4,66,62,326
कुल 68,46,69,521

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 38,091 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,38,092 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.42% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OE6W.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 70 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 42,766 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BTDL.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 4,10,048 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.24% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZI1W.jpg

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,47,476 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53 करोड़ (53,00,58,218) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 72 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.62 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.45 प्रतिशत है। लगातार 90 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005T77M.jpg

Related Articles

Back to top button