उत्तर प्रदेश

कल तक कुल मिलाकर 33,45,50,221 वैक्सीन की डोज दी गयी: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,04,043 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 413 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,59,27,837 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 209 लोग तथा अब तक कुल 20,57,698 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,849 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 15 जून, 2022 को एक दिन में 4,22,944 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,50,302 तथा दूसरी डोज 13,99,99,219 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,44,295 तथा दूसरी डोज 1,16,20,932 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 78,54,315 तथा दूसरी डोज 45,23,333 दी गयी। कल तक 33,57,825 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,45,50,221 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button