देश-विदेशसेहत

कोविड-19 टीकाकरण के 34वें दिन की नवीनतम जानकारी

कोविड-19 टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या आज बढ़कर करीब 98.5 लाख हो गई।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 6 बजे तक 2,10,809 सत्रों के जरिये 98,46,523 वैक्सीन की खुराक दी गई।

इनमें 62,34,635 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने टीके की पहली खुराक ली है और 4,64,932 ने दूसरी खुराक ली है। वहीं 31,46,956 फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) ने पहली खुराक ली है। पूरे देशभर में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी जबकि 2 फरवरी 2021 से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना शुरू हुआ था।

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक
62,34,635 4,64,932 31,46,956

देशभर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 34वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 3,17,190 वैक्सीन की खुराक दी गई. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 2,21,425 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 95,765 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक तैयार हो जाएगी।

आज शाम 6 बजे तक 10,159 सत्रों का आयोजन किया गया।

आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण हुआ।

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार दीप समूह 4,347 495 4,842
2 आंध्र प्रदेश 3,81,380 44,052 4,25,432
3 अरुणाचल प्रदेश 17,835 2,653 20,488
4 असम 1,34,285 6,708 1,40,993
5 बिहार 5,06,192 32,569 5,38,761
6 चंडीगढ़ 11,381 423 11,804
7 छत्तीसगढ़ 3,16,009 12,977 3,28,986
8 दादर और नगर हवेली 4,213 110 4,323
9 दमन और दीव 1,480 94 1,574
10 दिल्ली 2,32,091 7,931 2,40,022
11 गोवा 13,859 356 14,215
12 गुजरात 8,08,774 22,965 8,31,739
13 हरियाणा 2,03,215 14,498 2,17,713
14 हिमाचल प्रदेश 87,499 4,306 91,805
15 जम्मू और कश्मीर 1,77,795 3,756 1,81,551
16 झारखंड 2,38,747 8,477 2,47,224
17 कर्नाटक 5,18,405 61,925 5,80,330
18 केरल 3,82,345 21,665 4,04,010
19 लद्दाख 3,856 290 4,146
20 लक्षद्वीप 1,809 115 1,924
21 मध्य प्रदेश 6,05,399 0 6,05,399
22 महाराष्ट्र 7,85,369 20,145 8,05,514
23 मणिपुर 35,591 901 36,492
24 मेघालय 21,221 470 21,691
25 मिजोरम 13,559 1,238 14,797
26 नगालैंड 17,679 2,434 20,113
27 ओडिशा 4,25,379 32,497 4,57,876
28 पुडुचेरी 7,661 454 8,115
29 पंजाब 1,16,199 5,575 1,21,774
30 राजास्थान 7,47,268 15,334 7,62,602
31 सिक्किम 9,952 353 10,305
32 तमिलनाडु 3,05,165 17,992 3,23,157
33 तेलंगाना 2,79,534 55,731 3,35,265
34 त्रिपुरा 78,697 6,441 85,138
35 उत्तर प्रदेश 10,05,594 18,394 10,23,988
36 उत्तराखंड 1,26,454 4,246 1,30,700
37 पश्चिम बंगाल 5,66,692 19,723 5,86,415
38 अन्य 1,88,661 16,639 2,05,300
कुल 93,81,591 4,64,932 98,46,523

ग्यारह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों का 75 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण किया है। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, लक्षद्वीप, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

1111.JPG

दूसरी ओर सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों के 50% से कम कवरेज की सूचना दी है। इनमें लद्दाख, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नागालैंड और पुदुचेरी शामिल हैं।

WhatsApp Image 2021-02-18 at 7.19.33 PM.jpeg

पंद्रह राज्यों में पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर्स में 40 फीसदी कोविड टीकाकरण किया गया है। ये गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और बिहार हैं।

WhatsApp Image 2021-02-18 at 7.13.15 PM.jpeg

दस राज्य जिन्होंने सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किया, वे हैं- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़।

अब तक कुल 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुल टीकाकरण का 0.0004% शामिल है। अस्पताल में भर्ती होने के 40 मामलों में से 24 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तेरह लोगों की मौत हो गई और तीन का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक में बेहोशी का मामला था, जिसे पश्चिम बंगाल के वेस्ट मेदिनापुर के हिजली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अब स्थिर है। वहीं एनाफिलेक्सिस यानी एलर्जी से पीड़ित एक अन्य व्यक्ति को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति भी अब स्थिर है।

अब तक कुल 32 मौतें दर्ज की गई हैं। यह कुल कोविड-19 टीकाकरण का 0.0003% है। 32 में से तेरह व्यक्तियों की अस्पताल में मौत हुई है, जबकि 19 की मौत अस्पताल के बाहर दर्ज की गई है।

गंभीर/ प्रतिकूल असर के गंभीर मामले (एईएफआई)/ मौत का कोई भी मामला आज तक टीकाकरण के लिए जिम्मेदार नहीं है।

पिछले 24 घंटे में मौत के तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में कोझिकोड के 57 वर्षीय व्यक्ति की मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन के कारण मौत हो गई। एक अन्य महाराष्ट्र के कोल्हपुर की 51 साल की महिला की सेरेब्रल इन्फ्रक्शन की वजह से मौत हो गई। यह महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थी। परिवार की इच्छानुसार इन दोनों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी एक 34 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। वह व्यक्ति सीने में दर्द से पीड़ित था और अस्पताल में मृत लाया गया था। संभवतः, मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन का मामला था। पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button