देश-विदेश

उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने कोमोरोस और सिएरा लियोन की यात्रा की शुरूआत की

नई दिल्ली: भारत द्वारा अफ्रीका के साथ प्रगाढ़ संबंध को उच्च प्राथमिकता देने की घोषणा के साथ उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज कोमोरोस और सिएरा लियोन के दौरे की शुरूआत की।

श्री नायडू ने कहा कि भारत अफ्रीका को “फोकस महाद्वीप” मानता है और गत पांच वर्षो में भारत के राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अफ्रीका महाद्वीप के 32 दौरे किए हैं। इसके साथ ही भारत ने अफ्रीका में 18 नए दूतावास खोलने का निर्णय भी लिया है।

कोमोरोस की राजधानी मोरोनी पहुंचने पर राष्ट्रपति श्री अज़ाली असौमानी श्री वैकेंया नायडू का गर्मजोशी से स्वागत किया उन्होंने सैन्य सलामी प्रदान की गई।

कोमारोस में अपने पहले कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने भारतीय प्रवासियो को संबोधित करते हुए उनसे नए भारत की विकास गाथा में शामिल होने का आव्हान किया। उन्होंने कोमारोस के भारतीयो की अपनी समृद्धि कोमारोस के निवासियो के साथ साझा करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कोमारोस को ओर समृद्ध बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि “आईए हम अधिक समृद्ध,समरसतापूर्ण और दीर्घकालिक विश्व बनाए”।

उपराष्ट्रपति ने कहा प्रवासी भारतीयो ने केवल 250 होने के बाद भी कोमारोस के  सामाजिक और आर्थिक सहित विभिन्न क्षेत्रो में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने प्रवासी भारतीयो की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखने और शांतिप्रिय समुदाय की छवि बनाए रखने के लिए सराहना भी की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास और सामाजिक बदलाव के कार्यक्रमो के संबंध में जानकारी देते हुए श्री नायडू ने कहा कि विश्व भर में मंदी के बाद भी भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में शामिल है और वर्ष 2024-25 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रीलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमो की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कार्पोरेट कर में भारी कमी से देश में निवेश बढेगा। आज भारत में व्यापार करना न सिर्फ निवेशको के लिए लाभदायक है बल्कि इसे सरल भी बनाया गया है। भारत ने महत्वपूर्ण कर सुधार की शुरूआत की है जिनमें एक देश-एक कर,एक देश-एक बाजार भावना वाला जीएसटी भी सम्मिलित है।

सरकार द्वारा आर्थिक सुधारो के बाद विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के संबंध में भारत दुनिया के सबसे खुली अर्थव्यवस्था बन गई है।स्टार्ट-अप इंडिया देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है और भारत के युवा डिजिटल क्रांति के वाहक हैं और स्टार्ट-अप को शक्ति दे रहे हैं।

अफ्रीका के साथ भारत के व्यापार का संदर्भ देते हुए श्री नायडू ने कहा कि अफ्रीकी देशो के साथ भारत का व्यापार गत वर्ष के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़ा है। आज 54 बिलियन डॉलर के कुल निवेश के साथ भारत अफ्रीका में निवेश करने वाला 5 सबसे बड़ा देश है।

श्री नायडू ने कहा कि वो राष्ट्रपति श्री अज़ाली असौमानी के साथ सफल बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारत और कोमोरोस के बीच श्री वेंकैया नायडू और श्री अज़ाली असौमानी की मौजूदगी में कल कई समझौतो पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपराष्ट्रपति ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी को भेदभाव और उपनिवेशवाद से संघर्ष की प्रेरणा अफ्रीका से मिली।

श्री नायडू ने कोमोरोस के प्रवासी भारतीयो को वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले अगले प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

उपराष्ट्रपति श्री नायडू के साथ पशुपालन,डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्री संजीव कुमार बाल्यान,सासंद श्री रामविचार नेतराम और वरिष्ठ अधिकारियो का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी इस दौरे में यात्रा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button