उत्तराखंड समाचार

विवाफिट इंडिया ने बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार मंदिरा बेदी को अपना ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया

देहरादून: विवाफिट इंडिया ने बॉलीवुड एवं टेलीविजन स्टार मंदिरा बेदी को अपना ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया है। विवाफिट पुर्तगाल स्थित बूटिक जिम्स की वैश्विक श्रृंखला है, जो केवल महिलाओं के लिये है। वे वर्ष 2010 से भारत में मास्टर फ्रैंचाइज के माध्यम से मौजूद हैं। मंदिरा एक हेल्थ एंड फिटनेस आइकॉन हैं और हर महिला के लिये आदर्श हैं। वह सदाबहार सितारा हैं और 1980 के दशक में अत्यंत लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज शांति ने उन्हें प्रसिद्धी दिलाई थी। तभी से, एक अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट के तौर पर उनका कॅरियर सफल रहा है, उन्होंने आईपीएल की मेजबानी भी की है। उनका फिटनेस रूटीन काफी कठोर है और वह खुद भी स्वस्थ जीवनशैली बरकरार रखती हैं, जिससे उन्हें युवा और फिट रहने में मदद मिलती है।

इधर, विवाफिट इंडिया तेजी से विस्तार करने की प्रक्रिया में है, यह उत्तर भारत पर मजबूती से केन्द्रित है और धीरे-धीरे पूरे देश में अपनी दखल बढ़ा रहा है। इस कंपनी में अजय जैन ने बड़ा निवेश किया है, जो ब्राण्ड्स की शुरूआत में निवेश करते हैं, ताकि वे उपभोक्ता सेवा क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें। वर्तमान में इसके तीन सेंटर दिल्ली एनसीआर में हैं और चौथा जून 2019 में गुरूग्राम में खुलेगा। विवाफिट इंडिया की योजना अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है और वर्ष 2020 तक उत्तर भारत में यह 50 फिटनेस सेंटर खोलना चाहता है।

विवाफिट इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीषा अहलावत ने कहा, ‘‘मंदिरा एक पत्नी, माँ, अभिनेत्री, मॉडल, टीवी प्रस्तोता और उद्यमी हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि कई जिम्मेदारियाँ और भूमिकाएं निभाते हुए भी महिलाएं स्वस्थ और फिट रह सकती हैं। वह भारत और विश्व में 40 साल से अधिक आयु की महिलाओं के लिये संपूर्ण फिटनेस आइकॉन हैं। हमें खुशी है कि मंदिरा हमारे ब्राण्ड विवाफिट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो कि केवल महिलाओं के लिये फिटनेस बूटिक श्रृंखला है।’’

उद्यमी एवं निवेशक अजय जैन ने कहा, ‘‘भारत में वेलनेस उद्योग कई बिलियन डॉलर का है, जिसमें फिटनेस की बड़ी हिस्सेदारी है। फिटनेस उद्योग में बड़ी वृद्धि की संभावना है। विवाफिट भारत की महिलाओं के लिये गुणवत्तापूर्ण फिटनेस सेवा की कमी को दूर करता है। विवाफिट में निवेश कर मैं अपना धन फिटनेस की क्रांति में लगा रहा हूँ, जिससे भारतीय महिलाओं के लिये सेवा के बाजार का विस्तार होगा।’’

विवाफिट के संस्थापक पेड्रो रूइज़ ने कहा, ‘‘मंदिरा केवल एक प्रसिद्ध बॉलीवुड सेलीब्रिटी नहीं हैं, बल्कि फिटनेस के मामले में भारत की विवाफिट हैं। हम भारत में अपने भागीदारों के साथ निकटता से काम कर रहे हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि भारत विवाफिट के लिये विश्व का सबसे महत्वपूर्ण बाजार बन सकता है, क्योंकि यहाँ असीम संभावनाएं हैं।’’

मंदिरा बेदी ने कहा, ‘‘मुझे पक्का यकीन है कि दिन के 24 घंटे में से व्यायाम के लिये आधा घंटा आसानी से निकाला जा सकता है। व्यायाम से वजन कम होता है, शरीर सही आकार में रहता है, और भी कई फायदे महिलाओं को हो सकते हैं। मैं महिलाओं को स्वस्थ और सुखद जीवन के लिये फिटनेस को लेकर प्रेरित करना चाहती हूँ। विवाफिट महिलाओं के लिये अग्रणी ब्राण्ड है और उनके व्यायाम केवल 30 मिनट के लिये हैं, जो व्यस्त महिलाओं के लिये उत्तम हैं!’’

विवाफिट के विषय में-

विवाफिट पुर्तगाल के ‘‘वूमन ओन्ली’’ फिटनेस सेगमेंट में अग्रणी ब्राण्ड है। यह संपूर्ण व्यायाम समाधानों की पेशकश करता है- हाइड्रोलिक मशीनों के साथ 30 मिनट का ट्रेनिंग सर्किट और ग्रुप क्लासेस, जैसे पाइलैट्स, योगा, जुम्बा, एचआईआईटी।

विशेष व्यायाम, जैसे बर्न इट, स्बेयर और फ्लेक्स इट का डिजाइन महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस सम्बंधी लक्ष्यों को ध्यान में रखकर किया गया है। उनका संपूर्ण दृष्टिकोण परिणामोन्मुख है और उनके पास सभी आयु वर्गों की महिलाओं के लिये व्यक्तिपरक व्यायाम हैं।

Related Articles

Back to top button