उत्तराखंड समाचार

नैनीताल में बलिया नाला के उपचार कार्यों की समीक्षा करते हुएः मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह

देहरादून: मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने सचिववालय में नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए किए जा रहे उपचार कार्याें की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने बलिया नाले में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए किये जा रहे उपचार की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बलिया नाला के उपचार के लिए शाॅर्ट टर्म एवं लाॅन्ग टर्म ट्रीटमेंट के लिए सुनियोजित तरीके से कार्यों में तेजी लायी जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले भूस्खलन को रोकने के लिए शाॅर्ट टर्म ट्रीटमेंट वाले सभी कार्य तेजी से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि शाॅर्ट टर्म और लाॅन्ग टर्म के लिए किए जाने वाले उपचार को आपसी सामंजस्य के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि इसकी रियल टाईम माॅनिटरिंग भी की जाए। बलिया नाले के प्रभावितों के पुनर्वास की कार्यवाही भी तेजी से की जाए।

Related Articles

Back to top button