Monday , September 21 2026

कौशाम्बी के सिराथू ब्लॉक में कच्चे मकान की छत गिरने से महिला की मृत्यु की घटना का उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान दिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश

केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद कौशाम्बी के सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहीन खुर्द में कच्चे मकान की छत गिरने के कारण श्री जुग्गी लाल की पत्नी श्रीमती कलुई की हुई मृत्यु की दुखद घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, कौशाम्बी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सक्षम अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जाए तथा नियमानुसार आवश्यक राहत एवं सहायता की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

श्री मौर्य ने कहा कि वर्षा ऋतु में प्रशासन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और आपदा की किसी भी स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें। विशेष रूप से कच्चे एवं जर्जर मकानों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सतर्कता बरती जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।