मनोरंजन

इस बार मिस इंडिया प्रतियोगिता की यह है थीम, जानिए

देहरादून : इस बार मिस इंडिया प्रतियोगिता की थीम ‘ब्यूटी विद् ए पर्पज’ होगी। यह पहली बार है जब इस प्रतियोगिता को थीम से जोड़ा गया है। हर स्टेट की ब्यूटी को यह बताना होगा कि यदि वे मिस इंडिया बनती हैं तो उनका मुख्य पर्पज क्या होगा। साथ ही, उनका जो पर्पज है, वे इसके लिए अभी क्या कर रही हैं।

मुंबई में चल रही मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड की तरफ से अनुकृति गुसाईं भी हिस्सा ले रही हैं। अनुकृति 2013 में भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। तब उन्होंने मिस इंडिया पैसेफिक का खिताब जीता था।

दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बार की प्रतियोगिता में कई बदलाव किए गए हैं। इस बार हर स्टेट की एक सुंदरी को इवेंट में शामिल किया गया है। यानी प्रतियोगिता में 30 सुंदरियां होंगी।

इसके अलावा इस बार इवेंट की थीम भी रखी गई है। इस बार की थीम ‘ब्यूटी विद् ए पर्पज’ रखी गई है। हर ब्यूटी को अपना पर्पज बताना होगा। अनुकृति ने बताया कि उनका ‘ब्यूटी विद् ए पर्पज’ उड़ान प्रोजेक्ट है। जिससे वे काफी सालों से जुड़ी हैं।

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित करना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह प्रोजेक्ट ऋषिकेश में चल रहा है। उन्होंने बताया कि यदि वे मिस इंडिया बनती हैं तो इंटरनेशनल लेवल पर स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम चलाएंगी

 

Related Articles

Back to top button