अपराध

ऋषिकेश में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

ऋषिकेश : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर क्षेत्र के गुमानीवाला में आधी रात के बाद दो बजे राजकुमार (38) पुत्र नाथन लाल ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पत्नी को शक हुआ तो उसने दरवाजा खोलकर देखा। कमरे में राजकुमार पंखे से लटका हुआ था। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

राजकुमार यहां पर किराए के मकान पर रहता था। वह मूल रूप से बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह पर्दे की दुकान चलाता था। राजकुमार अपने पीछे पत्नी तथा दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

Related Articles

Back to top button