अपराधउत्तर प्रदेश

एसटीएफः भारी मात्रा में अवैध शस्त्र (पिस्टल) बनाने की फैक्ट्री सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़: एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को बड़े पैमाने पर अवैध शस्त्र(पिस्टल) व अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण सहित फैक्ट्री एवं 03 अभियुक्तों को थाना दीदारगंज, जनपद-आजमगढ़ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1-     जुम्मन उर्फ मो0 सनउवर आलम पुत्र मो0 उमर निवासी हजरतगंज चैक खानका, थाना कासिम बाजार, जनपद मुंगेर, बिहार।
2-     सब्बीर उर्फ बबलू पुत्र मो0 साहब निवासी चुरम्बा, थाना मोफस्सिल, जनपद मंुगेर,     बिहार।
3-    मो0 अहमद पुत्र मो0 निसार अहमद निवासी पुरानी चैक, साहगंज, थाना साहगंज,     जनपद जौनपुर।
अभियुक्तों से बरामदगी-
1-    16 अदद अर्द्ध निर्मित पिस्टल .32 बोर ।
2-     01 अदद निर्मित पिस्टल .32 बोर ।
3-     01 ड्रिल मशीन व 25 सहवर्ती उपकरणों के साथ।
4-    12 अदद मैंग्जीन सांचा विभिन्न बोर के।
5-    87 अदद स्प्रिंग।
6-     17 अदद नाल .32 बोर।
7-    03 अदद बांध मषीन।
8-     02 अदद आरी ब्लेड मय सांचा।
9-     02 अदद हथौड़ी, 01 अदद पेंचकस, 01 अदद प्लास ।
10-    46 अदद रेती मय मुठिया।
11-    02 अदद चूडी व ड्रिल बनाने का सांचा।
12-    01 पैकेट लोहे के पंेच व 01 पत्ता रेगमाल।
13-    04 अदद मोबाईल फोन।
विगत अप्रैल माह में जनपद अलीगढ़ में अवैध शस्त्रों को बनाने वाली फैक्ट्री का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से भारी मात्रा में तमंचे, पिस्टल व असलहें बनाने के उपकरण बरामद किये गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर बिहार के कुछ व्यक्तियों द्वारा यहंा रहकर अवैध शस्त्रों का निर्माण किए जाने की बात प्रकाश में आई थी।  इस सूचना को विकसित करने पर ज्ञात हुआ कि जनपद आजमगढ़ के थाना दीदारगंज क्षेत्रान्तर्गत रहकर अवैध असलहो का निर्माण व बिक्री का कार्य किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 उ0प्र0 द्वारा एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में  श्री अमित कुमार नागर, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 मुख्यालय, लखनऊ के निर्देशन एवं नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।
अभिसूचना संकलन के दौरान दिनंाकः 07-06-2018 को विश्वसनीय स्रोत के माध्यम से जनपद आजमगढ़ के थाना दीदारगंज क्षेत्रान्तर्गत अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री की जानकारी प्राप्त हुयी। इस सूचना को विकसित करने के दौरान आरक्षी अंजनी यादव को मुखबिर द्वारा अवगत कराया गया कि हूपीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ में मो0 अहमद नाम के व्यक्ति द्वारा कारीगर जुम्मन उर्फ मो0 सनावर आलम एवं सब्बीर उर्फ बबलू के माध्यम से फैक्ट्री स्थापित कर अवैध पिस्टलों का निर्माण किया जा रहा है तथा बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्रांे को सप्लाई की जानी है। हूपीगंज, थाना दीदारगंज में मौके की नजाकत को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय पुलिस एवं एस0टी0एफ0 टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान हूपीगंज, थाना दीदारगंज पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति छिपाते हुए घेराबंदी की गयी। नजदीक जाकर देखा गया तो भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों को बनाये जाने का कार्य चल रहा है। इन अवैध शस्त्रों को बनाने एवं सप्लाई करने वाले मौके पर मौजूद उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी की गयी।
पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि पूर्व में इनके द्वारा जनपद अलीगंढ़ में रहकर अवैध असलहों का निर्माण व बिक्री की जाती थी। माह अप्रैल में जब यह बिहार आयें हुए थे तब इनके साथियों को एस0टी0एफ0 द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना प्राप्त होने पर इनके द्वारा थाना दीदारगंज, जनपद आजगढ़ में ही रहकर अवैध असलहो का निर्माण किया जाने लगा था, तब से वह इस कार्य में लगे थे तथा सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना दीदागंज, जनपद आजगढ़ में मु0अ0सं0 99/2018 धारा 3/5/7/25 आयुध अधिनियम 1959 का अभियोग पंजीकृत कर दाखिल कराया गया है।  अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button