उत्तर प्रदेश

कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम में भूसे-चारे के लिए 07 करोड़

लखनऊ: प्रदेश के 14 नगर निगमों द्वारा संचालित कान्हा गौशालाओं एवं पशु शेल्टर होम में रखे गये आवारा एवं बेसहारा पशुओं के भूसे चारे की व्यवस्था के लिए शासन द्वारा 7 करोड़ धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए पूर्ण धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

शासन द्वारा वित्तीय स्वीकृति के जारी आदेश में आच्छादित 14 नगर निगमों में नगर निगम-शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, वृन्दावन-मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, फिरोजाबाद तथा गोरखपुर शामिल हैं। कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंन्तर्गत प्राविधानित धनराशि से स्वीकृत इस अनुदान में 14 नगर निगमों को प्रति नगर निगम 50 लाख धनराशि अवमुक्त की गयी है।

बेसहारा पशुओं के लिए प्रदेश के 07 नागर निकायों को कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम्स के निर्माण के लिए शासन द्वारा 1136.40 लाख रु0 धनराशि की प्रशासकीय एवं विततीय स्वीकृति देते हुए 568.23 अवमुक्त कर दी है। यह निर्माण के लिए स्वीकृत कुल धनराशि की पचास प्रतिशत है तथा प्रथम किश्त के रूप में नगर पंचायत भगवन्तनगर-उन्नाव हेतु 82.95 लाख, नगर पालिका पंचायत उन्नाव हेतु 82.95, नगर पंचायत मीरापुर-उन्नाव हेतु 82.95 लाख, नगर पालिका पंचायत बहेड़ी-बरेली हेतु 70.73 लाख, नगर पंचायत मानिकपुर सरहट-चित्रकूट 82.95, नगर पंचायत अकबर-कानपुर देहात हेतु 82.95, नगर पालिका पंचायत नवाबगंज-गोण्डा हेतु 82.75 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है।

Related Articles

Back to top button