देश-विदेश

खेल-खेल में पिस्टल चलने से बच्चे को लगी गोली

नई दिल्ली । सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार देर रात अपने घर पर महिला अवैध पिस्टल के साथ खेल रही थी। तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई और पास में खेल रहे तीन वर्षीय बेटे के कंधे पर जा लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की सास ने एक परिवार को फंसाने के लिए गोली मारने की बात कही। पुलिस ने उक्त बयान के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस महिला की बातें पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ के बाद पता चला कि महिला की बहू से ही गोली चली थी। ऐसे में पुलिस ने आनंद पर्वत के थान सिंह नगर निवासी सास और बहू को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि अवैध पिस्टल महिला के दो नाबालिग बेटे लेकर आए थे। फिलहाल दोनों फरार है। उत्तरी जिले के उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक, प्रारंभिक बयान में महिला ने बताया कि वह रात को शास्त्री नगर स्थित अपनी बहन के घर से आ रही थी।

इस दौरान सराय रोहिल्ला फ्लाईओवर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। मामले की जांच के लिए एसएचओ शीषपाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी, योगराज दलाल, एसआइ मनोज, समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया गया। महिला की एक परिवार से पुराना विवाद भी था। ऐसे में महिला ने उस परिवार के सदस्यों पर भी शक जाहिर किया था।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मिला सुराग : पुलिस टीम ने सबसे पहले महिला के दिए बयान पर उनके जाने और आने की रूट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच किया। लेकिन किसी भी फुटेज में महिलाएं नहीं दिखी। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला की बहन से पूछताछ किया तो उसने बताया कि उनकी बहन उनसे मिलने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस ने फिरसे महिला से कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा मामला पुलिस को पता चला। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश रचने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button