
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अपर मुख्य सचिव खाद्य प्रसंस्करण बीएल मीणा एवं प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग श्री सौरभ बाबू को निर्देशित किया कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियों को व्यापक रूप से संचालित करते हुए ग्रामीणों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजनाओं तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर आवश्यक कार्यों को चिन्हित किया जाए।
केशव प्रसाद मौर्य ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा और ग्राम स्वराज के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए।
UK News