मनोरंजन

‘जुग जुग जियो’ की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी वरुण धवन और कियारा की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज डेट का एलान हो चुका है वरुण और कियारा की ये फिल्म अगले साल 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर कर दी है।

फोटो में अभिनेता और अभिनेत्री दुल्हा, दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं और कियारा के फॉरहैड को चूमते हुए दिख रहे हैं। वहीं वीडियो को फिल्म के कास्ट, फिल्म से जुड़े लोग और मूवी की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।

अभिनेता द्वारा शेयर इस वीडियो को तस्वीर को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, परिवार ही सब कुछ है। इस लिए जुग जुग जियो 24 जून,2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में लेकर आ रहा हूं।

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड़ किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं अभिनेता अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण के माता पिता की भूमिका में नजर आएंगे। बात दें की इस फिल्म के जरिए अनिल कपूर और नीतू कपूर पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं।

राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन और किराया आडवाणी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

वहीं बात अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कृति सेनन के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो शशांक खेतान की फिल्म रणभूमि और मिस्टर लेले में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button