नई दिल्ली : भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, श्री आदेश गुप्ता ने आज वार्ड संख्या 3-ई, त्रिलोकपुरी क्षेत्र में समुदाय भवन का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लाइसेंस और तहबाजारी समिति तथा महिला एवं बाल विकास समिति की उपाध्यक्षा एवं स्थानीय पार्षद, सुश्री सरोज सिंह ने की। इस मौके पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
इस मौके भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, श्री आदेश गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम विषम आर्थिक परिस्थिति से गुजर रहा है लेकिन उसके बावजूद अपने उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए पूर्वी दिल्ली की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद, सुश्री सरोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से इस समुदाय भवन का निर्माण किया गया है जिसे बनाने में लगभग एक साल का समय लगा है। श्री सरोज ने बताया कि इस समुदाय भवन को आर सी सी फ्रेम संरचना एवं भुकंपरोधी मानकों के अनुरूप बनाया गया है। स्थानीय निगम पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो मंजिल के नवनिर्मित समुदाय भवन के भू-तल पर पार्किंग, एक कार्यालय कक्ष तथा 3 शौचालय बनाये गये हैं। इसके अलावा इस समुदाय भवन के प्रत्येक तल पर एक हाॅल, एक कमरा तथा शौचालय का निर्माण किया गया है।