उत्तर प्रदेश

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों खासतौर से बौद्ध अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है।
बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा, करूणा एवं मानवता का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी की तराई में हुआ था। उन्होंने पूरी मानवता को शांति और अहिंसा का संदेश दिया। उनके कालजयी विचार आज के परिप्रेक्ष्य में और भी प्रासांगिक हैं, जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव एवं युद्ध के बादल छाये हुए हैं। उनके बताये हुये मार्ग पर चलकर ही मानवता की सेवा की जा सकती है।
श्री जयवीर सिंह ने कहा कि तथागत बुद्ध को पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। उनकी जयंती पर श्रद्धालू पूजा-अर्चना करके सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बुद्ध जयंती/बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र पर्व को पारंपरिक हर्षोल्लाश एवं श्रद्धा के साथ मनाने की कामना करते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का भी पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button