उत्तराखंड समाचार

प्रेम चन्द अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून: उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने आज अपने संदेश में कहा कि आज देश और दुनिया में महिलाएं अपने अद्भुत आत्मबल, दृढ़ इच्छा-शक्ति और संकल्प के साथ हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह दिवस सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करने तथा आत्मगौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सही मायने में संतुलित विकास तभी संभव है, जब समानता के साथ महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए आगे आएं।

Related Articles

Back to top button