देश-विदेश

फिल्म और मनोरंजन उद्योग के शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री से भेट की

नई दिल्ली: फिल्म और मनोरंजन उद्योग के एक शिष्टमंडल ने मुंबई में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेट की। इस शिष्टमंडल में मनोरंजन उद्योग से संबंधित कंपनियों के निर्माता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल थे।

 शिष्टमंडल ने निकट भविष्य में भारत को 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य का भरपूर समर्थन किया। उन्होंने भारत में मीडिया और मनोरंजन उद्योग में विकास की व्यापक संभावनाओं की रूपरेखा प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की और कहा कि यह क्षेत्र इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।

  शिष्टमंडल ने भारत के मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने  की मांग की।

 शिष्टमंडल के सदस्यों ने मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने और इस दिशा में विभिन्न उपाय करने तथा सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 प्रधानमंत्री ने कहा की भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भऱ में लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि यह उद्योग विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग की मदद करने

Related Articles

Back to top button