Sunday , September 27 2026

समस्त CDO’s को निर्देश वन जिला वन प्रोडक्ट की तर्ज पर वन जिला वन व्यंजन पर दिया जोर, श्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने योजना भवन,लखनऊ में प्रदेश के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण विकास,आजीविका संवर्धन,महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना रहा।श्री मौर्य जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता,समयबद्धता और गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण,तकनीकी सहयोग,ऋण सुविधा तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही,समूहों से जुड़े प्रत्येक सदस्य की भूमिका का उचित मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए।इस बैठक में राज्य मंत्री, ग्राम विकास श्रीमति विजयविजय लक्ष्मी गौतमजी, अपर मुख्य सचिवखाद्य प्रसंस्करण/ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, आयुक्तग्राम विकास, श्रीमति दीप रंजन,मिशन निदेशक,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित हुए।