उत्तर प्रदेश

सिंचाई विभाग के 25 अधीक्षण अभियन्ता मुख्य अभियन्ता बनाये गये

लखनऊ: जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह की पहल पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 के सिविल संवर्ग के 25 अधीक्षण अभियन्ताओं को मुख्य अभियन्ता के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत अभियन्ताओं की तैनाती के आदेश अलग से जारी किये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से रूकी हुई इस पदोन्नति की कार्यवाही पूरी होने से अभियन्ताओं में खुशी की लहर है। इसके अलावा विभागीय कार्यों को गति मिलेगी और अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
अपर मुख्य सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन श्री टी0 वेंकटेश की ओर से कल 24 जून, 2020 को जारी आदेश में जिन अधीक्षण अभियन्ताओं को मुख्य अभियन्ता स्तर-2 वेतनमान 37400-6700 ग्रेड पे रू0 8900 पे मैट्रिक्स लेवल-13क में पदोन्नति दी गई है। उनके नाम इस प्रकार हैं।
सर्वश्री प्रवीन कुमार, श्याम सुन्दर, मुरली प्रसाद, आलोक जैन, संजय खण्डूजा, राधे कृष्ण, सूरज पाल सिंह, राज पाल सिंह, तारा चन्द्र, सेवा राम, देवकी नन्दन, रमेश चन्द्र, कृष्ण कुमार, सोरण सिंह, कुंज बिहारी लाल, वीरेन्द्र कुमार, महेश चन्द्र, महेश्वरी प्रसाद, बाल किशुन राम, सतीश चन्द्र, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार पाण्डुवाल व अवधेश कुमार के नाम शामिल हैं।
इन सभी अधीक्षण अभियन्ताओं की पदोन्नति के आदेश मा0 न्यायालयों के समक्ष प्रचलित रिट याचिकाओं/निर्देश याचिकाओं में पारित होने वाले अन्तिम निर्णय के अधीन निर्गत किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button