उत्तर प्रदेश

बण्डई एवं रसिन बांध परियोजनाओं के पूरा होने से 5325 किसान हो रहे है लाभान्वित

लखनऊः बण्डई बांध परियोजना से जनपद ललितपुर के विधानसभा मेहरौनी में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इसका निर्माण कराया गया है। इस परियोजना से 3025 हे0 सिंचन क्षमता सृजित हुयी है, जिससे 1700 कृषक लाभान्वित हो रहे है।
सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार बण्डई बांध परियोजना का लोकार्पण प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने 09 मार्च, 2021 को किया था। इसी प्रकार रसिन बांध परियोजना से जनपद चित्रकूट (कर्बी) में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस परियोजना का निर्माण कराया गया है।
इस परियोजना का भी माननीय मुख्यमंत्री ने 09 मार्च, 2021 को लोकार्पण किया था। इस परियोजना के पूरा होने पर 2290 हे0 सिंचन क्षमता सृजित हुई और 3625 कृषक लाभान्वित हो रहे है। सिंचाई विभाग द्वारा इसी तरह विभिन्न परियोजनाओं को पूरा कराकर किसानों के लिए सिंचाई हेतु भरपूर पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button