देश-विदेश

आम चुनाव-2019 के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा

नई दिल्ली: आम चुनाव-2019 के छठे चरण के तहत 12 मई को बिहार की 8 लोकसभा सीटों- वाल्मिकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज में मतदान होगा। इन लोकसभा सीटों के लिए 16 महिलाओं सहित कुल 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से वाल्मिकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, सिवान और महाराजगंज सामान्य सीट है, जबकि गोपालगंज सुरक्षित सीट है।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इन 8 लोकसभा सीटों में कुल 1,38,02,576  मतदाता हैं जिनमें से 73,05,983 पुरुष, 64,96,117 महिलाएं और 476 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

बिहार में छठे चरण के तहत होने वाले मतदान का रोचक तथ्य यह है कि इस चरण में क्षेत्र और मतदाताओं की संख्या के लिहाज से गोपालगंज सबसे बड़ी लोकसभा सीट है, जबकि मतदाताओं की संख्या के हिसाब से पश्चिम चंपारण सबसे छोटी लोकसभा सीट है। सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार पूर्वी चंपारण और वैशाली से मैदान में है। कुल 16 महिला उम्मीदवारों में से 8 वैशाली से, 4 सिवान से और वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर तथा महराजगंज से एक-एक महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

बिहार में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के हिसाब से मतदाताओं, उम्मीदवारों और मतदान केन्द्रों का ब्यौरा निम्नलिखित हैं-

निर्वाचन क्षेत्र मतदाता मतदान केन्द्रों की संख्या उम्मीदवारों की संख्या
पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
1) वाल्मिकीनगर 8,93,428 7,70,524 96 16,64,048 1701 13
2) पश्चिम चंपारण 8,76,758 7,54,309 63 16,31,130 1647 09
3) पूर्वी चंपारण 8,81,809 7,74,609 26 16,56,444 1611 22
4) शिवहर 8,95,320 7,89,406 68 16,84,794 1670 18
5) वैशाली 9,30,061 8,03,397 48 17,33,506 1803 22
6)गोपालगंज (सुरक्षित) 9,38,734 8,98,550 73 18,37,357 1906 13
7) सिवान 9,38,984 8,55,346 53 17,94,383 1787 19
8) महाराजगंज 9,50,889 8,49,976 49 18,00,914 1848 11
कुल 73,05,983 64,96,117 476 1,38,02,576 13,793 127

आम चुनाव के छठे चरण के तहत बिहार में चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों का ब्यौरा:

 

 

 

 

 

 

राजनीतिक दलों के अनुसार उम्मीदवारों की सूची:

राजनीतिक दल का नाम उम्मीदवारों की  संख्या
क.    मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दल
दल का नाम पुरुष महिला कुल
1 एआईटीसी 0 0 0
2 बीएसपी 7 0 7
3 बीजेपी 3 1 4
4 सीपीआई 1 0 1
5 सीपीआई (एम) 0 0 0
6 आईएनसी 1 0 1
7 एनसीपी 1 0 1
8 आरजेडी 4 1 5
9 जेडी(यू) 2 1 3
10 एलजेपी 0 1 1
11 आरएलएसपी 2 0 2
ख.    पंजीकृत राजनीतिक दल (मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दलों के अलावा) 45 6 51
ग.     निर्दलीय 45 6 51
कुल 111 16 127

Related Articles

Back to top button