देश-विदेश

उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 85 उम्मीदवार मैदान में

नई दिल्ली: आम चुनाव- 2019 के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए 85उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में राज्‍य की नगिना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़,हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान होगा। 2014 के पिछले आम चुनाव में इन सीटों के लिए कुल 125 उम्मीदवार मैदान में थे।

इस बार आम चुनाव में इन आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है, जबकि पिछले आम चुनाव -2014 में 40 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इस साल इन सीटों के लिए केवल 26 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

वर्तमान में उपर्युक्त आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या और पूर्ववर्ती दो आम चुनावों में उम्‍मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है:

आम चुनाव वर्ष  

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उम्‍मीदवारों की संख्‍या

नगिना अमरोहा बुलंदशहर अलीगढ़ हाथरस मथुरस आगरा फतेहपुर सीकरी कुल
2019* 7 10 9 14 8 13 9 15 85
2014 14 15 10 14 9 20 15 28 125
2009 14 20 16 23 10 16 15 14 128

स्रोत- भारत निर्वाचन आयोग वेबसाइट

*मुख्‍य चुनाव अधिकारी (उत्‍तर प्रदेश) वेबसाइट

    उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटे हैं। इस बार के आम चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होगा। राज्‍य की 8 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा।

Related Articles

Back to top button