उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र, श्री बंडारु दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश, श्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल एवं डाॅ0 तमिलसाई सौन्द्राराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने श्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश से राजस्थान का राज्यपाल बनाये जाने पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नव नियुक्त राज्यपालों को संवैधानिक प्राविधानों तथा संसदीय परम्पराओं की गहन जानकारी है। इनका सार्वजनिक जीवन विशद रहा है। इनके अनुभवों का लाभ सम्बन्धित राज्यों की जनता को प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button