
कोरोना काल के दौरान रोके गए18महीने के महंगाई भत्ते (DA)और महंगाई राहत (DR)के एरियर का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक निराशाजनक खबर है। सरकार ने संसद में इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है,जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल यह पैसा नहीं मिलने वाला है।सरकार ने क्यों रोका थाDA?केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि कोविड-19महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव था। सरकारी खजाने पर बोझ कम करने के लिए,सरकार ने जनवरी2020से जून2021के बीच की डीए/डीआर की तीन किस्तों को रोकने का फैसला किया था।तो क्या अब भी माली हालत खराब है?दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने खुद माना है कि अब देश की आर्थिक स्थिति पहले से कहीं बेहतर है। वित्त वर्ष2020-21में जो राजकोषीय घाटा9.2%था,वह अब घटकर4.4%पर आ गया है। यानी,सरकार की आर्थिक हालत सुधर रही है और वह दिवालिया होने की कगार पर बिलकुल नहीं है।तो फिर एरियर क्यों नहीं मिलेगा?अच्छी आर्थिक स्थिति के बावजूद,सरकार ने18महीने का बकाया डीए और डीआर का एरियर देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है कि कोविड-19के आर्थिक असर और उस दौरान चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं पर हुए भारी खर्च के कारण वित्तीय संसाधनों पर दबाव बना रहा। इसी वजह से कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बकाये के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा,क्योंकि इसका भुगतान करना अभी संभव नहीं है।कर्मचारियों की उम्मीदों को लगा झटकायह खबर उन लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा झटका है,जो लंबे समय से इस पैसे के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि सरकार ने यह नहीं कहा है कि यह एरियर’कभी नहीं’मिलेगा,लेकिन कोई समय-सीमा न बताकर फिलहाल के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। अब कर्मचारी संगठन इस उम्मीद में हैं कि शायद भविष्य में सरकार के साथ बातचीत से कोई रास्ता निकल सके।
UK News