Sunday , September 27 2026

महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर भावपूर्ण नमन, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक एकता, समरसता और मानवतावाद के प्रणेता, महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने भेदभाव रहित समाज का जो स्वप्न देखा, वह आज भी हमें सामाजिक सौहार्द, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और आत्मगौरव का संदेश देते हैं।श्री मौर्य ने प्रदेशवासियों से संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने और एक सशक्त, समतामूलक राष्ट्र के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।